September 22,2026 Fact Recorder
National Desk: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का स्कूली बच्चों के साथ बैठकर खाना खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में CM विजय बच्चों के साथ बैठकर बेहद सादगी के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत भी की। मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ इस तरह घुल-मिलकर बैठना सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।











