September 18,2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से मौसम का नजारा पूरी तरह बदल गया है। बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर में ढक गए हैं, जिससे प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर उठी है।
बर्फ से ढके पहाड़ों का मनमोहक दृश्य स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद चारों ओर खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिल रहे हैं।












