Home Himachal मंडी से कुल्लू का सफर होगा आसान, कल से खुलेंगी डयोड और...

मंडी से कुल्लू का सफर होगा आसान, कल से खुलेंगी डयोड और हनोगी टनल

September 11,2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डयोड और हनोगी टनल कल से आम यातायात के लिए खोल दी जाएंगी। टनल के खुलने से जोगनी मंदिर के पास संकरे मार्ग और अक्सर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

टनल के जरिए यातायात सुचारू होने से मंडी-कुल्लू मार्ग पर सफर अधिक सुविधाजनक और तेज होगा। इससे यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और मंडी से कुल्लू का सफर करीब एक घंटे में पूरा करने की राह भी आसान होगी।