September 03,2026 Fact Recorder
National Desk: तेलंगाना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक बस अचानक सड़क से उतरकर कुएं के किनारे जा लटकी। घटना के वक्त बस में कई यात्री सवार थे, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि, राहत की बात रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बस को कुएं के किनारे खतरनाक स्थिति में लटका हुआ देखा जा सकता है।
हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।












