Home Health आशा वर्कर्स से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अहम बातचीत, तंदुरुस्त...

आशा वर्कर्स से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अहम बातचीत, तंदुरुस्त पंजाब पर जोर

August 22,2026 Fact Recorder

Punjab Desk: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आशा वर्कर्स के साथ अहम बैठक कर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा लोगों तक सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जन-जागरूकता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में आशा वर्कर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ के साथ-साथ ‘तंदुरुस्त पंजाब’ के लक्ष्य पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब को विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बैठक में आशा वर्कर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।