Home Hindi जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर बादल फटा, राजौरी में 4 लोगों की...

जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर बादल फटा, राजौरी में 4 लोगों की मौ*त; घर-गाड़ियां और बस स्टैंड बहे

August 20,2026 Fact Recorder

National Desk:  जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच करीब 14 जगहों पर बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान राजौरी जिले में हुआ, जहां अचानक आई बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई।

राजौरी के थानामंडी और आसपास के इलाकों में तेज पानी के बहाव से कई घर, गाड़ियां और मुख्य बस स्टैंड बह गए। खेती की जमीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगह भूस्खलन के कारण सड़कें बाधित हो गई हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात के समय अचानक तेज बाढ़ आने से हालात बिगड़ गए। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि कुछ लोगों ने सरकारी स्कूलों में शरण ली।

प्रशासन और राहत टीमें प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।