Home Hindi 10वीं के दो छात्रों पर महिला प्रिंसिपल की ह*त्या का आरोप, आखिरी...

10वीं के दो छात्रों पर महिला प्रिंसिपल की ह*त्या का आरोप, आखिरी कॉल में ‘बाबू’ से खुला राज

20 August 2026 Fact Recorder

National Desk:  तेलंगाना के नालगोंडा जिले में महिला प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की ह*त्या के मामले में पुलिस ने 10वीं कक्षा के दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने लूट के इरादे से प्रिंसिपल के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने कथित तौर पर उन पर चाकू से करीब 27 बार हमला किया।

जांच में प्रिंसिपल की आखिरी फोन कॉल का ‘बाबू’ शब्द अहम सुराग बना। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के छात्रों पर शक जताते हुए जांच शुरू की। CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर दोनों छात्रों पर शक गहराया।

पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से 1.54 लाख रुपये नकद, मृ*तका का मोबाइल, iPhone, चाकू, ग्लव्स और मास्क बरामद हुए हैं। बताया गया कि प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों को पैसे और महंगे सामान को लेकर डांटा था, जिसके बाद वे उनसे नाराज थे। पुलिस ने CCTV और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।