Home Hindi कुत्ते का मास्क पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा फरियादी, आवारा कुत्तों के बधियाकरण...

कुत्ते का मास्क पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा फरियादी, आवारा कुत्तों के बधियाकरण में भ्रष्टाचार का आरोप 

August 19,2026 Fact Recorder

National Desk: मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति कुत्ते का मास्क पहनकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। फरियादी ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन का ध्यान आवारा कुत्तों के बधियाकरण अभियान की ओर आकर्षित किया।

फरियादी ने अभियान में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। कुत्ते का मास्क पहनकर पहुंचने के उसके तरीके ने जनसुनवाई में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और यह घटना चर्चा का विषय बन गई।