Home Hindi भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने परिवार संग अंबाजी मंदिर में किए दर्शन

भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने परिवार संग अंबाजी मंदिर में किए दर्शन

August 19,2026 Fact Recorder

Sports Desk:  भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने परिवार के साथ गुजरात के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर पहुंचकर मां अंबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां अंबा का आशीर्वाद लिया।

अक्षर पटेल की मंदिर यात्रा के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला। परिवार के साथ उन्होंने मंदिर में पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। उनके अंबाजी मंदिर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में हैं।