August 19,2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने बेटे युग के साथ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। इस दौरान पिता-पुत्र ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
अजय देवगन और युग की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिता-पुत्र को मंदिर में धार्मिक वातावरण के बीच पूजा करते हुए देखा गया।












