बठिंडा से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत; दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुआ हादसा

5 Feb 2025: Fact Recorder
Mathura Accident News:  मथुरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मृत्यु हो गई। बठिंडा से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार को अलवर पुल के समीप एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को हटाया और यातायात को सुचारू किया।
बठिंडा से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार को मंगलवार रात 11 बजे अलवर पुल के समीप गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी दी। इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया। रात 12 बजे दिल्ली−आगरा हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका
पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले पूरनमल अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। मंगलवार रात 10:30 बजे हाईवे के राधापुरम एस्टेट चौकी क्षेत्र में दिल्ली-आगरा मार्ग पर अलवर पुल के समीप कार का टायर पंक्चर हो गया। पंक्चर को ठीक करने के बाद जैसे ही वह रवाना होने लगे। तभी गलत दिशा से आए एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार में सात श्रद्धालु सवार थे। साइड से टक्कर लगने पर पूरनमल की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे बद रात 12 दिल्ली-आगरा हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।