Home Hindi पटना में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फा*यरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं...

पटना में प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फा*यरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं 4 गो*लियां; CCTV में कैद वारदात

August 12,2026 Fact Recorder

National Desk:  पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाया। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिषी पथ में मंगलवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर शुभम यादव पर ता*बड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, शुभम यादव मंगलवार देर रात पैदल मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन पर लगातार चार गोलियां चला दीं।

फा*यरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गो*लियों की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल शुभम को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस और डीएसपी सदर-2 मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

बताया जा रहा है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

जमीन विवाद समेत कई एंगल पर जांच

प्रॉपर्टी डीलर पर हमला किस वजह से किया गया, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस जमीन कारोबार से जुड़े विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।