Home Business E20 पेट्रोल पर OMCs की क्लीन चिट

E20 पेट्रोल पर OMCs की क्लीन चिट

नई दिल्ली: 08 Aug 2026 Fact Recorder

National Desk : E20 पेट्रोल में क्लोराइड और नमी की मिलावट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कहा है कि देशभर में की गई जांच में बड़े पैमाने पर क्लोराइड या पानी की मिलावट के दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

OMCs के अनुसार रिफाइनरियों से लिए गए नमूनों में क्लोराइड का स्तर 1 PPM या उससे कम पाया गया। वहीं 80 डिस्टिलरियों से लिए गए एथनॉल के नमूनों और 80 से अधिक डिपो व टर्मिनलों से लिए गए E20 नमूनों में भी क्लोराइड 3 PPM से कम मिला।

कंपनियों ने बताया कि देशभर के करीब 90,000 फ्यूल स्टेशनों के भूमिगत स्टोरेज टैंकों की जांच की गई और पानी के प्रवेश का कोई मामला नहीं मिला। OMCs ने उपभोक्ताओं से E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर चिंता न करने और भरोसे के साथ इसका इस्तेमाल जारी रखने की अपील की है।

हालांकि, इससे पहले ऑटो उद्योग और कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने E20 की स्टोरेज और नमी से जुड़ी संभावित समस्याओं को लेकर चिंता जताई थी।