7 August 2026 Fact Recorder
International Desk: थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र ने कथित तौर पर अंधाधुंध गो*लीबारी कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौ*त हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, मृ*तकों में एक शिक्षक भी शामिल हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गो*लीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।













