Home Hindi फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद लगी...

फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-स्कूटी की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की मौके पर मौ*त

30 JUly 2026 Fact Recorder

Punjab Desk: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर गांव पीर जैन के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब चंडीगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई और देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि ट्रक और स्कूटी दोनों जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

मृ*तकों की पहचान गांव कोटला बजवाड़ा निवासी 42 वर्षीय मनदीप सिंह और गांव मानूपुर निवासी 25 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। मनदीप सिंह पेशे से लकड़ी का कारीगर था। हादसा बेहद भयावह था, जिसमें दोनों के शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया तथा यातायात को सुचारु कराया।

सहायक थानेदार राम सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।