Home Chandigarh यूटी पुलिस में पदोन्नति का तोहफा, 10 सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, 28 हेड...

यूटी पुलिस में पदोन्नति का तोहफा, 10 सब-इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, 28 हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर बने एएसआई

पुलिस मुख्यालय ने जारी किए प्रमोशन आदेश, पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर

24 July 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk: यूटी पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी करते हुए 10 सब-इंस्पेक्टरों को स्थानीय रैंक (Local Rank) पर इंस्पेक्टर और 28 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नत कर सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) बना दिया। पदोन्नति की घोषणा के बाद पुलिस कर्मियों में खुशी का माहौल है।

सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने अधिकारी

पदोन्नत होने वालों में रवदीप सिंह (आईएसबीटी सेक्टर-43 चौकी प्रभारी), चंद्रमुखी (आईएसबीटी सेक्टर-17 चौकी प्रभारी), दलजीत सिंह (क्राइम ब्रांच), सुरेश कुमार (बापूधाम चौकी प्रभारी), जसकिरनदीप कौर (साइबर क्राइम), सूर्य प्रकाश (डीएमसी चौकी प्रभारी), प्रेम सिंह (पलसौरा चौकी प्रभारी), हरनेक सिंह (थाना-17), कुलविंदर कौर (एएनटीएफ) और गुरविंदर सिंह (साइबर क्राइम) शामिल हैं।

28 हेड कांस्टेबल बने एएसआई

इसके अलावा 28 हेड कांस्टेबलों को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया है। इनमें सुरेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र कौर, सुनील मेहता, प्रदीप कुमार, प्रदीप सिंह, लखविंदर सिंह, संजय कुमार, सुनील कुमार, कमलेश कौर, रणबीर सिंह, जसविंदर कौर, परवीन कुमार, संजीव कुमार, सविता बैंस, अनु चौधरी, रूप कुमार, बलबीर सिंह, गुरविंदर सिंह, भीम, जसविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, सतीश कुमार, लखबीर सिंह, सुमन रानी, राजेश कुमार, दलजीत कौर, कुलविंदर सिंह और सविता रानी के नाम शामिल हैं।

यूटी पुलिस के इस फैसले को कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस निर्णय पर खुशी जताई और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।