24 July 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के अंबोआ गांव में 26 वर्षीय युवती का शव जंगल से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृ*तका की पहचान वैशाली के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थी। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, वैशाली रविवार को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। गुरुवार को अंबोआ के जंगल में एक युवती का श*व मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने श*व की पहचान वैशाली के रूप में की।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटनास्थल पर जिस आम के पेड़ की टहनी से दुपट्टा बंधा मिला, वह अपेक्षाकृत पतली और कम ऊंचाई पर थी। वहीं, दुपट्टे के दूसरे सिरे पर कोई गांठ नहीं मिली। इसके अलावा मृ*तका का मोबाइल फोन और नकदी भी सुरक्षित बरामद हुई है, जिससे फिलहाल लूटपाट की आशंका से इनकार किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ह*त्या और आ*त्महत्या सहित सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वैज्ञानिक जांच के लिए आरएफएसएल (रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।
बताया जा रहा है कि वैशाली की शादी करीब तीन महीने बाद होने वाली थी और परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। उसकी असमय मौ*त से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों के अनुसार, वैशाली शांत स्वभाव की, मेहनती और पढ़ाई में होनहार युवती थी।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौ*त के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।













