22 July 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: राजधानी शिमला स्थित लोक भवन के बाहर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने और जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए कहा, “जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से, चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से।” प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे जनता के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का विरोध करते रहेंगे।
लोक भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।













