Home Education शिक्षा को बनाया जाएगा पारदर्शी और जवाबदेह, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी...

शिक्षा को बनाया जाएगा पारदर्शी और जवाबदेह, मनमानी फीस वसूली पर लगेगी रोक

18 July 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में नया कदम उठाने का ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि शिक्षा हर बच्चे का बुनियादी अधिकार है और इसे केवल मुनाफे का साधन नहीं बनाया जा सकता।

नए कानून के तहत स्कूल फीस व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, अभिभावकों के हितों की रक्षा करने और मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।सरकार के अनुसार, इस पहल से शिक्षा व्यवस्था को अधिक निष्पक्ष, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने में मदद मिलेगी।