16 July 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश के बद्दी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 35 वर्षीय महिला ने अपनी मां को ऑडियो मैसेज भेजकर दावा किया कि वह घनौली नहर में कूद गई है। शक न हो, इसके लिए उसने अपने कपड़े भी नहर किनारे छोड़ दिए। महिला की तलाश में पुलिस ने लगातार चार दिनों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज की जांच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि महिला पंजाब के रोपड़ में अपने एक पुराने परिचित के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।













