चंबा 29 June 2026 Fact Recorder
National Desk : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक द*र्दना*क सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हा*दसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई।
जानकारी के अनुसार यह हा*दसा देर रात हुआ, लेकिन इसकी सूचना सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और खाई से श*वों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।
प्रारंभिक जांच में कार के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। फिलहाल हा*दसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।













