जालंधर 25 June 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की मंगलवार को अचानक तबीयत ख*राब हो गई। जालंधर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान वे अचानक गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, मनोरंजन कालिया केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बि*गड़ गई और वे मंच के पास ही गिर पड़े।
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें संभाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मनोरंजन कालिया पिछले एक दिन से बुखार से पीड़ित थे। इसके बावजूद वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।













