Home Gallery सरकारी आवास खाली न करने पर DIG को नोटिस

सरकारी आवास खाली न करने पर DIG को नोटिस

शिमला: 20 June 2026 Fact Recorder

National Desk : हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने डीआईजी (टीटीआर) संजीव गांधी को सरकारी आवास समय पर खाली न करने के मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे 1.80 लाख रुपये से अधिक के डैमेज चार्ज जमा कराने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित सरकारी आवास शिमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के लिए निर्धारित है। संजीव गांधी ने 7 फरवरी 2026 को शिमला एसपी का पद छोड़ दिया था। नियमों के तहत उन्हें 7 मार्च 2026 तक आवास में रहने की अनुमति दी गई थी।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी आवास खाली नहीं किया गया, जिसके चलते 7 मार्च के बाद उनका आवास पर कब्जा अनधिकृत माना गया। इसी आधार पर उन पर 1.80 लाख रुपये से अधिक के डैमेज चार्ज लगाए गए हैं, जिनकी वसूली की जाएगी।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है