Home Hindi Jalandhar के पेट्रोल पंप पर लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

Jalandhar के पेट्रोल पंप पर लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

26 May 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब के Jalandhar के मिट्ठू बस्ती इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुरु अर्जन देव नगर स्थित एक HPCL पेट्रोल पंप की छत पर लगे पाइपों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी पेट्रोल पंप पर एक बाइक में आग लग चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण घनी आबादी वाले इलाके में रहने वाले लोग भय और चिंता में हैं।

इलाके के निवासियों ने प्रशासन से पेट्रोल पंप को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वे जल्द ही डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराएंगे।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।