Home Hindi ब्रिटेन में हरियाणा का परचम, मां-बेटे ने एक साथ जीता मेयर पद

ब्रिटेन में हरियाणा का परचम, मां-बेटे ने एक साथ जीता मेयर पद

26 May 2026 Fact Recorder

International Desk:  United Kingdom में हरियाणा मूल के एक परिवार ने नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा के रोहतक से जुड़े मां-बेटे की जोड़ी ने ब्रिटेन के दो अलग-अलग शहरों में मेयर बनकर भारतीय समुदाय का गौरव बढ़ाया है।

23 वर्षीय Tushar Kumar ब्रिटेन में भारतीय मूल के सबसे कम उम्र के मेयर बन गए हैं। वहीं उनकी मां Parveen Rani को भी मेयर चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह परिवार मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के रोहना गांव से संबंध रखता है।

जानकारी के अनुसार यह परिवार वर्ष 2013 में ब्रिटेन चला गया था। तुषार कुमार ने 13 मई को एल्स्ट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल के सबसे युवा मेयर के रूप में शपथ ली। इसके एक सप्ताह बाद 20 मई को उनकी मां परवीन रानी को हर्ट्समेर बरो काउंसिल का पहला भारतीय मूल का मेयर चुना गया।

तुषार कुमार ने कम उम्र में ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी थी। वह King’s College London में राजनीति शास्त्र के छात्र रहते हुए 20 साल की उम्र में पहली बार काउंसलर चुने गए थे। उन्होंने 2023 में लेबर पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता और बाद में डिप्टी मेयर बने। अब वह मेयर का पद संभाल रहे हैं।

परिवार का कहना है कि यह उपलब्धि केवल उनके लिए नहीं बल्कि पूरे भारतीय समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। तुषार और उनकी मां समाज सेवा और भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। दोनों यूके में बच्चों को हिंदी सिखाने का काम भी करते हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

तुषार का मानना है कि युवाओं को समाज सेवा और राजनीति में आगे आने के लिए उम्र का इंतजार नहीं करना चाहिए। उनकी यह सफलता दुनियाभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।