21 May 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: Prabhas की मोस्ट अवेटेड फिल्म Salaar: Part 2 – Shouryaanga Parvam को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक Prashanth Neel फिलहाल Jr. NTR की फिल्म ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद उनका पूरा फोकस ‘सलार 2’ पर रहने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही प्रभास अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स से फ्री होंगे और डेट्स उपलब्ध कराएंगे, वैसे ही ‘सलार 2’ की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। इस समय प्रभास कई बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं, जिनमें Kalki 2898 AD का सीक्वल, Spirit और Fauji शामिल हैं।
साल 2023 में रिलीज हुई Salaar: Part 1 – Ceasefire ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म में प्रभास और Prithviraj Sukumaran की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म Shah Rukh Khan की ‘डंकी’ से क्लैश होने के बावजूद 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी।
बताया जा रहा है कि ‘ड्रैगन’ की रिलीज के बाद प्रशांत नील सबसे पहले ‘सलार 2’ को पूरा करेंगे। इसके बाद वह KGF: Chapter 3 पर काम शुरू कर सकते हैं। फिलहाल डायरेक्टर फिल्म की स्क्रिप्ट और नए आइडियाज पर काम कर रहे हैं, ताकि ‘सलार 2’ को पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार बनाया जा सके।













