Home Hindi Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज स्कन्द षष्ठी पर बन रहे...

Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज स्कन्द षष्ठी पर बन रहे कई शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

21 May 2026 Fact Recorder

Rashifal Desk:   21 मई 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ स्कन्द षष्ठी का विशेष संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान Kartikeya की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत, पूजा और दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

आज पंचमी तिथि सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 8 मिनट पर होगा।

आज के दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी दुर्लभ संयोग बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन शुभ योगों में किए गए पूजा-पाठ, व्रत और दान का विशेष महत्व होता है।

पुष्य नक्षत्र 22 मई की सुबह 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। वहीं गण्ड योग सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। करण में बालव सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक और उसके बाद कौलव करण शाम 7 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

आज के प्रमुख शुभ मुहूर्तों की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:05 बजे से 4:46 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2:35 बजे से 3:29 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 7:07 बजे से 7:28 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल रात 8:47 बजे से 10:18 बजे तक रहेगा।

वहीं राहुकाल दोपहर 2 बजे से 3:43 बजे तक रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यमगण्ड सुबह 5:27 बजे से 7:10 बजे तक और गुलिक काल सुबह 8:53 बजे से 10:35 बजे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता है कि स्कन्द षष्ठी के दिन उपवास रखकर भगवान स्कन्द की पूजा, मंत्र जाप और जरूरतमंदों को दान देने से सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।