13 May 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk: Chandigarh स्थित पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की ध*मकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे सचिवालय परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
ईमेल और फोन के जरिए मिली ध*मकी
जानकारी के मुताबिक सचिवालय को ईमेल और फोन के माध्यम से ध*मकी भरा संदेश मिला था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे भवन में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। जांच के दौरान हर फ्लोर, पार्किंग एरिया, एंट्री गेट और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई।
सचिवालय में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद सचिवालय में आने-जाने वाले लोगों की जांच कड़ी कर दी गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों और आम लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
हाई अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां
धमकी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सचिवालय के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं साइबर टीम ध*मकी भरे संदेश की जांच में जुटी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदेश कहां से भेजा गया।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी चंडीगढ़ के कई सरकारी दफ्तरों और महत्वपूर्ण संस्थानों को ब*म से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में जांच के दौरान धमकियां फर्जी साबित हुई थीं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।











