12 May 2026 Fact Recorder
Health Desk: बदलते मौसम में बच्चों में टाइफाइड का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। यह बीमारी दूषित पानी और खाने के जरिए फैलने वाले बैक्टीरिया से होती है। डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य बुखार जैसे लगते हैं, इसलिए समय रहते पहचान और इलाज बेहद जरूरी है।
Vipinchandra Upadhyay के मुताबिक, बच्चों में लगातार तेज बुखार, कमजोरी, थकान, भूख कम लगना, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और शरीर दर्द जैसे लक्षण टाइफाइड का संकेत हो सकते हैं। गंभीर स्थिति में सांस लेने में परेशानी, बेहोशी और लगातार उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे को ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज शुरू कराना चाहिए और दवाओं का पूरा कोर्स कराना जरूरी है। साथ ही बच्चों को साफ पानी पिलाना, बाहर का खुला खाना न खाने देना और हाथ धोने की आदत डालना टाइफाइड से बचाव में मदद करता है।













