Home Hindi नेपाल में बड़ा विमान हादसा टला, काठमांडू एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के...

नेपाल में बड़ा विमान हादसा टला, काठमांडू एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के विमान में लगी आग

11 May 2026 Fact Recorder

International Desk:  Nepal की राजधानी Kathmandu में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। Turkish Airlines की फ्लाइट TK-726 के लैंडिंग के दौरान पहियों में आग लग गई, जिससे Tribhuvan International Airport पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट तुर्किए के इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में अचानक आग लग गई। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम सक्रिय हुई और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजकुमार सिलवाल ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विमान में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े लोग भी सवार बताए गए हैं।

नेपाल में इससे पहले भी कई बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। साल 2024 में काठमांडू एयरपोर्ट पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 18 लोगों की मौ*त हुई थी। वहीं जनवरी 2023 में Yeti Airlines का विमान पोखरा में क्रैश हो गया था, जिसमें 71 लोगों की जान चली गई थी।

इसके अलावा साल 2018 में US-Bangla Airlines का विमान भी त्रिभुवन एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 51 लोगों की मौ*त हुई थी। लगातार सामने आ रहे विमान हादसों के चलते नेपाल की एविएशन सुरक्षा व्यवस्था पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।