Home Hindi Lucknow Super Giants ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा, Royal Challengers...

Lucknow Super Giants ने लगातार 6 हार का सिलसिला तोड़ा, Royal Challengers Bengaluru को 9 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं

08 May 2026 Fact Recorder 

Sports Desk:  आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से मात दी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 19-19 ओवर का किया गया था, जहां आखिरी ओवर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से Mitchell Marsh ने शानदार शतक जड़ते हुए 56 गेंदों में 111 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। Nicholas Pooran ने 38 रन और कप्तान Rishabh Pant ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया।

डीएलएस नियम के तहत आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही। Mohammed Shami ने पहले ही ओवर में जैकब बेथेल को आउट किया, जबकि Prince Yadav ने दूसरे ओवर में Virat Kohli को शून्य पर बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। प्रिंस यादव ने मैच में तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

आरसीबी की ओर से कप्तान Rajat Patidar ने 61 रन बनाए, जबकि Tim David ने 40 रनों की पारी खेली। अंत में Krunal Pandya ने 16 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर मैच रोमांचक बना दिया, लेकिन आखिरी ओवर में Digvesh Rathi ने 20 रन बचाते हुए लखनऊ को जीत दिला दी। RCB की टीम 19 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन ही बना सकी।