06 May 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: इस समय कई बड़ी फिल्मों पर काम चल रहा है, जिनमें से कुछ 2027 में रिलीज के लिए तैयार की जा रही हैं। इसी लिस्ट में तुम्बाड 2 का नाम भी शामिल है। साल 2018 की पीरियड हॉरर फिल्म तुम्बाड को री-रिलीज में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसके दूसरे पार्ट का ऐलान किया गया था।
फिल्म में सोहम शाह के साथ अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी एंट्री हो चुकी है। वहीं, आलिया भट्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया फिल्म में सिर्फ कैमियो नहीं बल्कि एक पावरफुल और अहम भूमिका में नजर आएंगी।
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और वह करीब 20 दिनों तक शूट करेंगी। भले ही उनका स्क्रीन टाइम सीमित हो, लेकिन उनका किरदार फिल्म के फिनाले में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा, जिससे कहानी को नया मोड़ मिलेगा। इसी वजह से उनका रोल काफी अहम माना जा रहा है।
‘तुम्बाड 2’ का बजट पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बताया जा रहा है और इसे बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म को 3 दिसंबर 2027 को रिलीज करने की तैयारी है।
इसके अलावा आलिया भट्ट लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी, जिसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।













