Home Hindi केले से पाएं नैचुरल ग्लो, बस इसमें मिलाएं ये चीजें और चमकाएं...

केले से पाएं नैचुरल ग्लो, बस इसमें मिलाएं ये चीजें और चमकाएं चेहरा

06 May 2026 Fact Recorder

Lifestyle Desk: धूल, मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है, जिससे चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल लंबे समय में नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय बेहतर विकल्प साबित होते हैं। इन्हीं में से एक है केला, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

केला विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देने के साथ उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। अगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर लगाया जाए, तो इसका असर और भी बढ़ जाता है।

केला और शहद:
चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए केला और शहद का मिश्रण काफी असरदार होता है। इसके लिए आधे केले को मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को मॉइश्चराइज कर सॉफ्ट और चमकदार बनाता है।

केला और दही:
केला और दही का फेस पैक भी स्किन के लिए फायदेमंद है। आधे पके केले में दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जिससे रंगत निखरती है और टैनिंग कम होती है।

केला और बेसन:
अगर टैनिंग ज्यादा है तो केले में बेसन मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। आधे केले में एक चम्मच बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे के साथ गर्दन व हाथ-पैरों पर भी लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ करें। इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ व मुलायम बनती है।

इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के अपनी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकती हैं।