Home Chandigarh जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल बने एनसीएलटी के नए अध्यक्ष

जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल बने एनसीएलटी के नए अध्यक्ष

30 अप्रैल 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk: केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (सेवानिवृत्त) अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) से मंजूरी मिल गई है।

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 29 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई।

आदेश के मुताबिक, जस्टिस ग्रेवाल को 80,000 रुपये मासिक (फिक्स्ड) वेतन पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगा और यह पांच वर्ष या 67 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, तक रहेगा।