23 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 के लिए कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।
जारी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का पहला पेपर 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) विषय का होगा।
इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी, 18 मई को विज्ञान और 19 मई को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं एवं वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं होंगी। वहीं 20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अंतिम दिन 21 मई को सामाजिक विज्ञान (Social Science) का पेपर होगा। सभी मुख्य परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे तय समय-सारणी के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं। यह दूसरी बोर्ड परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए खास मौका है, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।











