मधुबन थाना परिसर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जली गाड़ियां

20 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:   मधुबन थाना परिसर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। थाना परिसर में खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ।

आग इतनी तेज थी कि एक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं पास में खड़े एक कैंटर के टायरों में भी आग लग गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित हटा लिया गया।

पुलिस अधिकारी विपन ने बताया कि जीटी रोड के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण चिंगारी निकली, जिससे थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।