Home Breaking Himachal Weather: हिमाचल चार दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, जनवरी...

Himachal Weather: हिमाचल चार दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, जनवरी में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल

शिमला  Fri, 24 Jan 2025: Fact Recorder

चार दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य में 1 से 24 जनवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य में 1 से 24 जनवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान 59.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 14.7 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 92, चंबा 78, हमीरपुर 92, कांगड़ा 91, किन्नाैर, कुल्लू 67, लाहाैल-स्पीति 63, मंडी 77, शिमला 74, सिरमाैर 74, सोलन 89 न ऊना 94 फीसदी कम बारिश हुई।

जानें क्या है माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 28 व 29 जनवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। वहीं अगले 4-5 दिनों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। जबकि अगले 2-3 दिनों के दाैरान कई भागों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों पर 25 जनवरी तक शीतलहर की स्थिति रह सकती है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला 4.8, सुंदरनगर 2.8, भुंतर 1.3, कल्पा -2.9, धर्मशाला 5.0, ऊना 2.6, नाहन 6.6, केलांग -9.1, पालमपुर 3.0, मनाली -0.2, कांगड़ा 5.3, मंडी 3.1, बिलासपुर 3.9, हमीरपुर 3.8, चंबा 3.1, डलहाैजी 3.5, कुफरी 0.9, कुकुमसेरी -7.9, नारकंडा 0.0, भरमाैर 2.1, रिकांगपिओ 0.1, सेऊबाग 1.2, बरठीं 3.0, धाैलाकुआं 6.0, कसाैली 6.6, सराहन 5.2, ताबो -10.0 व बजाैरा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।