अलवर में भीषण हादसा: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर, 3 की मौ*त

14 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रेवल बस अनियंत्रित होकर केमिकल से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी और हादसे के समय यात्री सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। आरोप है कि घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

👉 फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और हादसे की जांच की जा रही है।