अक्षय तृतीया के बाद सोना 60% चढ़ा, अब निवेश करें या रुकें?

14 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk:  अक्षय तृतीया के बाद से सोने की कीमतों में करीब 60% की तेज बढ़त देखने को मिली है, जिससे यह लगातार 9वें साल निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रहा है। हालांकि हाल ही में कीमतों में गिरावट आई है और सोना अपने उच्च स्तर से करीब 16% नीचे आ गया है, जिससे इसे संभावित एंट्री पॉइंट माना जा रहा है।

पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो सोने ने उतार-चढ़ाव के बावजूद लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन किया है। 2020 में 47% की बड़ी तेजी के बाद 2023 से 2026 तक लगातार ग्रोथ देखने को मिली। इससे यह एक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में और मजबूत हुआ है।

मौजूदा समय में कीमतों में आई गिरावट का कारण प्रॉफिट बुकिंग, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई को लेकर चिंता है। वहीं, ग्लोबल स्तर पर अनिश्चितता और सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी सोने को सपोर्ट दे रही है, जिससे लंबी अवधि का भरोसा बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अभी सोने में निवेश किया जा सकता है, लेकिन एकमुश्त बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। बेहतर रणनीति यह है कि धीरे-धीरे (फेज्ड मैनर) में निवेश किया जाए। सोना शॉर्ट टर्म मुनाफे के बजाय पोर्टफोलियो को स्थिर रखने के लिए ज्यादा उपयोगी माना जाता है।