बटाला: रिश्वत मांगते ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, तुरंत सस्पेंड

13 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  पंजाब के बटाला में ट्रैफिक पुलिस के एक इंस्पेक्टर को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी इंस्पेक्टर एक व्यक्ति से पहले 10,000 रुपये और फिर हर महीने 5,000 रुपये देने की मांग करता नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए तेजिंदरपाल सिंह गोराया ने बताया कि वीडियो में पैसे मांगने के स्पष्ट प्रमाण मिलने पर विभागीय कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और उम्मीद है कि 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सामने आ जाएगी। जांच के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।