25 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Education Desk: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों का तनाव कई बार अनोखे तरीकों से सामने आता है। ऐसा ही एक मामला Telangana से सामने आया है, जहां 12वीं की परीक्षा की कॉपी में एक छात्र ने सवालों के जवाब लिखने की बजाय शिक्षक से भावुक अपील कर दी।
दरअसल, इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच के दौरान परीक्षक उस समय हैरान रह गए, जब एक छात्र ने उत्तर लिखने के बजाय अपनी आंसर शीट में खुद को अनाथ बताते हुए पास करने की गुहार लगा दी।
कॉपी में लिखी भावुक अपील
छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा कि उसके माता-पिता नहीं हैं और शिक्षक ही उसके लिए सब कुछ हैं। उसने यह भी कहा कि उसने जो पढ़ाई की थी, वही प्रश्न परीक्षा में नहीं आए। इसके बाद उसने शिक्षक को ‘भगवान’ बताते हुए उसे पास करने की विनती की।
इतना ही नहीं, छात्र ने अपनी बात समझाने के लिए आंसर शीट में एक चित्र भी बनाया, जिसमें वह शिक्षक के सामने झुककर दंडवत करता हुआ दिखाई दे रहा है। चित्र में उसने शिक्षक के सामने “सर” और अपने सामने “मैं” लिखकर अपनी स्थिति बताने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
जैसे ही यह आंसर शीट सामने आई, उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
कुछ यूजर्स ने छात्र के इस तरीके को गलत बताया और कहा कि परीक्षा में पास होने के लिए मेहनत जरूरी है, जबकि कई लोगों ने इसे मजाकिया और रचनात्मक अंदाज भी बताया।
हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि बोर्ड परीक्षाओं का दबाव कई छात्रों पर किस तरह असर डालता है।













