17 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े हवाई हमले का दावा किया गया है, जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने सोमवार देर रात काबुल स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाकर एयर स्ट्राइक की, जिससे भारी तबाही हुई।
तालिबान के अनुसार इस हमले में करीब 400 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है और राहत दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।
तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता Hamdullah Fitrat ने बताया कि हमले के बाद इमारत का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया और उसमें आग लग गई। बचाव दल आग बुझाने और मलबे से शव निकालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस हमले को मानवता के खिलाफ करार दिया है।
हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने किसी भी अस्पताल या नागरिक ठिकाने को निशाना नहीं बनाया। उनका दावा है कि काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान में की गई कार्रवाई में किसी नागरिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचा।
गौरतलब है कि Pakistan और Afghanistan के बीच पिछले कई दिनों से तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच सीमा क्षेत्रों में लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी, जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयर स्ट्राइक की थी।
इस हमले को लेकर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर Rashid Khan ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमले के वीडियो साझा करते हुए United Nations से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।













