मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सब-डिविजनल अस्पताल और जच्चा-बच्चा अस्पताल को करेंगे लोकार्पित : चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों

धूरी, 16 मार्च 2026 Fact Recorder

Punjab Desk: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज धूरी में सब-डिविजनल अस्पताल और नव निर्मित जच्चा-बच्चा अस्पताल को जनता को समर्पित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस अवसर पर धूरी में एक राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शिरकत करेंगे।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि सब-डिविजनल अस्पताल और जच्चा-बच्चा अस्पताल के लोकार्पण से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे विशेष रूप से माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल और अधिक मजबूत होगी।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने क्षेत्रवासियों सहित राज्यवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में इस राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचकर पंजाब सरकार के विकासोन्मुख प्रयासों के साक्षी बनें।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत कहा कि समारोह से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में संगरूर जिले के साथ-साथ बरनाला, मलेरकोटला, मानसा और पटियाला से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

इस मौके पर डायरेक्टर, स्मॉल इंडस्ट्रीज पंजाब अनिल मित्तल, पुष्पिंदर शर्मा, वीरभान, कुलजीत धवन, जसपाल भुल्लर, रूबी भुल्लर सहित आम आदमी पार्टी की पूरी टीम के सदस्य उपस्थित थे।