चैत्र नवरात्रि 2026: जानें कलश स्थापना के लिए जरूरी पूजा सामग्री और विधि

16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Rashifal Desk:  चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्त घर या मंदिर में कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

कलश स्थापना के लिए मिट्टी या तांबे का कलश, गंगाजल, आम के पत्ते, नारियल, लाल कपड़ा या चुनरी, रोली-कुमकुम, अक्षत, सुपारी, पान के पत्ते, जौ, फूल, धूप-दीप और अगरबत्ती जैसी पूजा सामग्री की आवश्यकता होती है।

विधि के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन स्नान के बाद साफ स्थान पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मिट्टी में जौ बोए जाते हैं। इसके ऊपर पानी से भरा कलश रखकर उसमें आम के पत्ते और नारियल स्थापित किया जाता है। इसके बाद मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर दीप जलाया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से कलश स्थापना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।