Academy Awards 2026 में हसीनाओं का जलवा: प्रियंका चोपड़ा से ईशा अंबानी तक रेड कार्पेट पर छाया ग्लैमर

16 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Lifestyle Desk:  Academy Awards 2026 के रेड कार्पेट पर दुनियाभर की हसीनाओं ने अपने शानदार फैशन से सबका ध्यान खींचा। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी के लुक्स खास चर्चा में रहे।

ईशा अंबानी ब्लैक-पिंक स्ट्रैपलेस ड्रेस में नजर आईं, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और स्टेटमेंट ज्वेलरी ने उनके लुक को खास बना दिया। वहीं प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखीं और आफ्टर पार्टी में सिल्वर सीक्वेंस गाउन में ग्लैमर बिखेरा।

इसके अलावा Elle Fanning, Nicole Kidman, Jessie Buckley और Teyana Taylor ने भी अपने अलग-अलग स्टाइलिश गाउन के साथ रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा बिखेरा।