हरियाणा के सफीदों में रंग फैक्ट्री में भीषण आग, 4 महिलाओं की जिं*दा ज*लकर मौ*त; 15 से ज्यादा झुलसे

07 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Haryana Desk:  हरियाणा के Safidon में शनिवार दोपहर एक रंग-गुलाल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में चार महिलाओं की जिंदा जलकर मौ*त हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग झु*लस गए। घायलों को सफीदों के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को PGIMS Rohtak रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा Jind जिले के सफीदों की गीता कॉलोनी स्थित एक रंग फैक्ट्री में हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

4 महिलाओं की मौ*त

हादसे में जिन महिलाओं की मौ*त हुई है उनकी पहचान गुड्डी (52), पूजा (30), पिंकी (40) और उषा (45) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 22 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। आग लगने के बाद कुछ लोग बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई अंदर फंस गए।

मेन गेट पर लगा था ताला

हादसे के दौरान फैक्ट्री का मुख्य गेट बाहर से बंद बताया जा रहा है। इसी वजह से कई मजदूर समय पर बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों ने दीवार तोड़कर कुछ लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में केमिकल युक्त रंग बनाए जा रहे थे और इसे अवैध तरीके से चलाया जा रहा था। आशंका है कि केमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने हादसे को लेकर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।