07 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: Anurag Dobhal उर्फ यूके राइडर 07 एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उनके भाई Kalam Ink ने भी पलटवार करते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है।
कलम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “ऊपर वाला सब जानता है। जो गलत करेगा उसे उसके कर्म का फल जरूर मिलेगा। आदमी बनो और अपने माता-पिता का ध्यान रखो।” इस पोस्ट को अनुराग पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।
इसके साथ ही कलम ने कुछ स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिनमें आरोप लगाया गया कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुराग की पत्नी उन्हें छोड़कर जा चुकी है। हालांकि इन आरोपों पर अभी तक अनुराग डोभाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
दरअसल, कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा था कि वह पारिवारिक विवाद से काफी परेशान हैं। उन्होंने दावा किया था कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके परिवार के सदस्य होंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं—कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ ने उनका समर्थन किया।
बता दें कि अनुराग डोभाल रियलिटी शो Bigg Boss 17 में नजर आने के बाद काफी सुर्खियों में आए थे।











