23 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Health Desk: हाथ-पैर सुन्न होना कभी-कभी सामान्य भी हो सकता है और कभी नसों की गंभीर समस्या का संकेत भी। डॉ. अजय कुमार के अनुसार अगर लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने, सोने, हाथ-पैर दबने या गलत तरीके से मोबाइल-लैपटॉप इस्तेमाल करने से थोड़ी देर के लिए सुन्नपन होता है और पोजीशन बदलते ही ठीक हो जाता है, तो इसे सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के सुन्नपन बार-बार होने लगे, लंबे समय तक बना रहे या इसके साथ दर्द, जलन, कमजोरी, चलने में डगमगाहट महसूस हो, तो यह नसों की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। डायबिटीज, विटामिन B12 की कमी, थायरॉयड की समस्या या रीढ़ की हड्डी में नस दबने से भी ऐसा हो सकता है। अचानक शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन के साथ बोलने या चलने में दिक्कत होना स्ट्रोक का संकेत हो सकता है, जिसमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।













