NTA JEE Main 2026: ऐसे निकालें जेईई मेन का संभावित स्कोर, जानें पूरा फॉर्मूला और आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

04 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अब अभ्यर्थी आधिकारिक आंसर की की मदद से अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन की मार्किंग स्कीम और स्कोर कैलकुलेशन फॉर्मूले की जानकारी होना जरूरी है।

एनटीए द्वारा जारी उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट को उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के उत्तर से छात्र संतुष्ट नहीं हैं, तो वे तय समयसीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

जेईई मेन 2026 की मार्किंग स्कीम

जेईई मेन परीक्षा में अंकों की गणना निम्न नियमों के आधार पर की जाती है—

  • सही उत्तर: 4 अंक मिलते हैं

  • गलत उत्तर: 1 अंक काटा जाता है

  • प्रश्न छोड़ा गया/रिव्यू के लिए मार्क: कोई अंक नहीं दिए जाते और न ही काटे जाते हैं

संभावित स्कोर निकालने का फॉर्मूला

उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों की संख्या अलग-अलग गिनें और नीचे दिए गए फॉर्मूले को लागू करें—

कुल संभावित अंक = (सही उत्तरों की संख्या × 4) – (गलत उत्तरों की संख्या × 1)

इस तरह निकला स्कोर आपका अनुमानित परिणाम माना जाएगा।

आंसर की से असंतुष्ट हैं? ऐसे करें आपत्ति

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू कर दी है। उम्मीदवार 4 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

जेईई मेन 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Response Sheet / Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. सबमिट करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. प्रश्नों और अपने उत्तरों का ध्यान से मिलान करें और संभावित स्कोर निकालें।

इस तरह उम्मीदवार परिणाम से पहले ही अपने जेईई मेन 2026 के संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं।