गाजियाबाद ट्रिपल सु/साइड: ऑनलाइन गेमिंग की लत बनी वजह, तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जा*न

गाजियाबाद, 4 फरवरी 2026 Fact Recorder

National Desk:  गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आ*त्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, मृ*तक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। उस समय बच्चियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चियां पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेमिंग की आदी हो गई थीं। बताया जा रहा है कि वे टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन गेम खेलती थीं और कोरोना महामारी के बाद से उनकी पढ़ाई भी नियमित नहीं थी।

परिजनों के अनुसार, बच्चियों के पिता चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे थे। परिवार मूल रूप से दिल्ली का निवासी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लोनी के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। पुलिस ने श*वों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बच्चियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आ*त्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव, अवसाद या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत किसी विश्वसनीय व्यक्ति से बात करें या पेशेवर मदद लें। भारत में 24×7 आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन किरण (1800-599-0019) पर संपर्क किया जा सकता है।